ड्रग्स के लिए बेच दिया बेटा, कबाड़ी से किया सौदा, घिनौने काम में बाप के साथ मां भी शामिल

Punjab Mansa News: ड्रग्स की जरूरत को पूरा करने के लिए बाप ने अपने जिगर के टुकड़े को कबाड़ी को बेच दिया और इस घिनौने काम में पत्नी ने उसका साथ दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई हुई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया.

drugs | Mansa | Punjab

ड्रग्स के लिए बेटे को बेचने वाला पिता और मामले के बारे में बताते पुलिस अधिकारी.

Mansa News: पंजाब के मानसा जिले में इंसानियत और मां-बाप के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. एक बाप ने ड्रग्स खरीदने के लिए पैस की जरूरत पड़ी तो अपने 6 महीने के बेटे को कबाड़ी को बेच दिया. मौसी को घटनाक्रम के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी मां-बाप और बच्चे को खरीदने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी मां-बाप और कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान मां भी नशा करने की आदी

पुलिस उपाधीक्षक (बुढलाडा) सिकंदर सिंह चीमा और बरेटा थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि मामला अकबरपुर खुडाल गांव का है. आरोप दंपति की 4 बेटियां हैं और एक 6 महीने का बेटा है. आरोपी पिता संदीप बेरोजगार है और चिट्टे का नशा करने का आदी है, वहीं आरोपी मां पहलवान है, लेकिन वह भी नशा करने की आदी है.

आर्थिक तंगी के कारण मां-बाप नशा नहीं खरीद पाते थे, इसलिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए उन्होंने नवजात बेटे का सौदा कबाड़ी से एक लाख 8 हजार रुपये में कर दिया. दोनों पक्षों ने एक दस्तावेज पर साइन भी किए. बेटियों ने इसकी जानकारी मौसी को दी तो वह घर आई और आरोपी बहन-जीजा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी.

विज्ञापन

बाल आयोग ने लिया मामले में संज्ञान

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बरेटा थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 (मानव तस्करी) के तहत केस दर्ज कर लिया है. पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है और आयोग के अध्यक्ष कंवरदीप सिंह ने नोटिस जारी करके 31 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट तलक की है. बच्चे को बरामद करके बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ