Jagjit Singh Dallewal Health Update: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी जिस वजह से उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दर्द से राहत देने के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाया। आज सुबह 5 बजे के बाद जगजीत सिंह सेहत में सुधार आया। डॉक्टर अभी भी उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
जगजीत सिंह के हुए टेस्ट
पेट में दर्द होने की वजह से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल ले जाया गया। फर्स्ट-एड के दौरान डॉक्टर ने उन्हें दर्द में आराम के लिए इंजेक्शन दिया। इसके बाद उनकी अन्य जाचें जैसे अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट भी किए जा रहे हैं। काका सिंह कोटड़ा ने किसानों से जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। आज श्री मुक्तसर साहिब के दौदा की अनाज मंडी में आयोजित महापंचायत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज चल रहा है, परंतु उनकी इच्छा है कि वे श्री मुक्तसर साहिब के दोदा की अनाज मंडी में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों से मिलें। काका सिंह कोटरा और अभिमन्यु कोहाड़ सहित किसान नेता भी अस्पताल में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: एलियन एनिमीज एक्ट क्या? जो ट्रंप को देता है ‘सुप्रीम’ पावर, व्हाइट हाउस की जीत
अभी कैसी है जगजीत सिंह की तबीयत
अभी किसान नेता जगजीत सिंह को दर्द से राहत तो मिल गई है लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। आज डॉक्टरों द्वारा उनकी दोबारा जांच की जाएगी। वहीं आज जिला श्री मुक्तसर साहिब बठिंडा टू मुक्तसर रोड गांव दौसा अनाज मंडी महापंचायत होगी जिसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि उनका आना या न आना उनकी सेहत पर निर्भर है।
131 दिन तक किया अनशन
किसान नेता ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमतों पर कानूनी गारंटी और किसानों की अन्य मांगों को लेकर 131 दिन का अनशन किया था। उन्होंने 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था जो बीते दिन यानी 7 अप्रैल को खत्म किया।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी मनुष्य नहीं अवतार हैं’, कंगना ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 hr agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
22 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines