पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी बात सामने आई है। असम की जेल में बंद सांसद के पंजाब का अगला सीएम बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 2023 में अरेस्ट किया था। उनके ऊपर अमृतसर के बाहरी इलाके में एक थाने पर हमला करने के आरोप हैं। असम के डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से पुलिस ने उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट, ‘पीली चिट्ठी’ लेकर आई थी समधन; राहुल के पिता ने खोले ये राज
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने रविवार को अमृतपाल सिंह को पंजाब का अगला सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से तलवंडी साबो में आयोजित बैसाखी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की गई है। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि डेढ़ साल तक वे अमृतपाल सिंह का प्रचार करें।
कांग्रेस को मिली थीं 18 सीटें
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस को केवल 18 सीटों पर जीत मिली थी। शिअद और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी को सिर्फ एक और शिअद को 3 ही सीटें मिली थीं।
शुक्रवार को सांसद के एक करीबी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने अजनाला कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले पपलप्रीत सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद था। NSA के तहत उसकी एक साल की हिरासत खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस 9 अप्रैल को लेकर आई थी। पपलप्रीत पर भी अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला करने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें:शादी की तारीख से पहले दुल्हन को ले भागा, बिहार में जमुई के मंदिर में रोचक शादी
संबंधित खबरें
भगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
2 hrs agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
1 day agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
1 day agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
2 days agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
2 days agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
2 days agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
2 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 days agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines