Karwa Chauth Husband Murdered Wife: पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते का प्रतिक माना जाने वाला करवा चौथ (Karwa Chauth) आज पूरे देश में सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। जहां पूरा देश आज करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहा हैं कि वहीं इस खास मौके पर पंजाब के कपूरथला जिले से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार- तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने करवा चौथ के एक दिन पहले ही अपनी पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
करवा चौथ के लिए इटली से भारत आया पति
ये मामला कपूरथला के संधू चट्ठा गांव का है। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (45) तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति सुखदेव सिंह एक दिन पहले ही इटली से भारत वापस आया था। घटना वाले दिन पत्नी हरप्रीत कौर और पति सुखदेव सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। छोटी सी बहस विवाद में बदल गई और विवाद हत्या की वारदात में बदल गया।
यह भी पढ़ें: सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने पति से रखी अजीब शर्त, पहली रात से ही जिंदगी बन गई नर्क
पत्नी को पटक-पटक मारा डाला
जानकारी के अनुसार, लड़ाई के दौरान पति सुखदेव सिंह ने पत्नी हरप्रीत कौर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने हरप्रीत कौर के गले में परना डाल कर पीटते हुए घसीट कर उसको कमरे में ले गया। यहां सुखदेव सिंह ने हरप्रीत कौर को सिर के बल कई बार फर्श पर पटक-पटक मारा और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पति सुखदेव सिंह मौके से फरार हो गया।
हत्या का केस दर्ज
करवा चौथ की रस्म के लिए मृतका के माइके से उसका भाई जब उसके घर आया, तो यहां घर में घुसते ही उसने खून से लथपथ अपनी बहन को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के भाई लखवीर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines