सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने पति से रखी अजीब शर्त, पहली रात से ही जिंदगी बन गई नर्क

Bride Weird Condition With Husband On Wedding Night: डॉक्टर ने बताया कि उसकी बीवी ने सुहागरात सेज पर से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

image - 2023-10-31T173002.880

Bride Weird Condition With Husband On Wedding Night: उत्तर प्रदेश के आगरा से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार- तार कर देना मामला सामने आया है। यहां अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान हो कर एक युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पेशे से डॉक्टर युवक ने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद उसने दांपत्य सुख की तलाश के लिए दूसरी शादी की। जिसने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया। डॉक्टर का आरोप है कि उसकी दूसरी बीवी ने सुहागरात सेज पर से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सुहागरात सेज पर दुल्हन पत्नी धर्म निभाने की जगह 50 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन

तलाक के बाद दूसरी शादी

पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि साल 2019 में उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद बेटी की जिम्मेदारी उन पर आ गई। अपने गृहस्थ जीवन को फिर से शुरू करने के लिए डॉक्टर ने ऑनलाइन वेबसाइट पर जीवनसाथी ढूंढना शुरू किया। इस दौरान वेबसाइट पर उनकी मुलाकात गाजियाबाद की रहने वाली महिला से हुई। महिला ने बताया कि वो शिक्षक और अधिवक्ता है। इसके साथ अगस्त 2022 में शादी की बात करने के लिए डॉक्टर गाजियाबाद गए। यहां महिला के परिवार वालों शादी के सभी कागजात पहले ही तैयार रखे थे।

विज्ञापन

सुहागरात की सेज पर रखी अजीब शर्त

महिला और उसके परिवार ने डॉक्टर पर शादी करने का दबाव बनाया। शादी के बाद महिला डॉक्टर के साथ उनके घर पर आई। महिला ने बातो-बातों में पहले डॉक्टर से उसके घर, परिवार और संपत्ति की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद सुहागरात की सेज पर पत्नी धर्म निभाने से पहले 50 लाख रुपये अपने पहले पति से हुए बेटे के नाम करने कहा। जब डॉक्टर ने मना किया तो उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने डॉक्टर की बेटी खाने में धीमा जहर देना शुरू कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसने घर से सारे जेवरात और दो लाख रुपये और मूल प्रमाण पत्र ले गई। इसके अलावा 16 अक्टूबर को दोबारा आई और डॉक्टर के अस्पताल और कार्यालय का ताला तोड़ दिया। डेबिट कार्ड, पासबुक, चेक बुक, शोध पत्र समेत अन्य प्रपत्र आदि ले गयी।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ