वो हमारे ऊपर जादू- टोना करती थी, हमारी शादी नहीं हो रही थी... इसलिए मार डाला, आरोपी पोते का कबूलनामा

image - 2023-10-01T143911.570

Kartarpur Murder Mystery Solved: पंजाब के जालंधर के करतारपुर में 28 सितंबर की सुबह हुए एक महिला के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला करतारपुर के टाहली साहिब रोड आर्य नगर का है। 28 सितंबर की सुबह को यहां घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर धारदार हत्यार से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को मौत के घाट उतरने वाला शख्स रिश्ते में महिला का पोता लगता है।

विज्ञापन

दिन-दिहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या

इस मामले पर जानकारी देते हुए करतारपुर के डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि 28 सितंबर उन्हें शिकायत मिली थी कि दिन-दिहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर के रूप हुई है। इस हमले में सुरिंदर की बेटी मीना रानी को काफी गंभीर चोट आई है। जिसे जालंधर में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन

24 घंटे के अंदर सुलझी हत्या की गुत्थी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, इसके बाद 24 घंटे के अंदर मौत की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले आर्य नगर के ही रहने वाले नीरज कुमार उर्फ गहलौरा को गिरफ्तार किया। आरोपी रिश्ते में मृतक महिला का पौता लगता है। पुलिस को नीरज कुमार के पास वारदात में इस्तेमाल हुए चाकू, लड़की का डंडा, स्कूटरी, खून से सनी लोबर, टी-शर्ट और कैपरी मिली है।

विज्ञापन

आरोपी पोते ने कबूली हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि उसे अपनी दादी (मृतका सुरिंदर कौर) पर शक था कि वो जादू-टोना करती थी। जिसकी वजह से उसकी और उसके भाई की शादी नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा उसके घर में भी पारेशानियां हो रही थी, जैसे उसके मां, घर के जानवर और बाकी सदस्या बार-बार बीमार पड़ते रहते थे। इन सभी बातों से वह काफी परेशान रहा करता था। इसलिए उसने सुरिंदर कौर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ये सारी वारदात गली के CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ