पंजाब के स्कूल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, 3 अक्टूबर से टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Punjab School Tming Change, लुधियाना: पंजाब के सभी स्कूली छात्र और छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। राज्य के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने होने वाली है। सरकार की तरफ किए ऐलान के अनुसार 3 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। ये घोषणा पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई है। निर्देशों के मुताबिक स्कूल पर ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था, लेकिन 1 अक्टूबर को रविवार तो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहने की वजह से इस आदेश 3 अक्टूबर से लागू किया जा रहा है।
आदेश के अनुसार, 3 अक्टूबर से सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक होगा। वहीं, सभी मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से लेकर दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा। स्कूलों में ये समय 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब में SIT की जांच तक अटके कई हाई प्रोफाइल केस, लिस्ट में लॉरेंस-लोट्स मामले भी शामिल
इसके बाद 1 नवबंर को फिर से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी। 1 नवबंर से सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों का समय 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं, सभी मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा। स्कूलों में ये समय 29 फरवरी तक लागू रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: