(तिलक भारद्वाज, करनाल)
Simranjit Singh Mann Statement Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां विपक्ष लगातार उनपर हमलावर है तो वहीं भाजपा ने उनके बयान से किनारा कर लिया। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आइए जानते हैं कि सिमरनजीत सिंह मान ने क्या दिया बयान?
सिमरनजीत सिंह मान ने क्या दिया बयान?
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान गुरुवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी सांसद के सवाल पर कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है। उनसे पूछ सकते हैं कि कैसे रेप होता है। लोगों को समझाया जाए कि कैसे होता है रेप।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से आया कंगना रनौत का बुलावा, जेपी नड्डा ने धाकड़ गर्ल से क्या कहा?
सिमरनजीत सिंह ने हरियाणा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
सिमरनजीत सिंह मान ने करनाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की। हरियाणा की असंध विधानसभा सीट से हरजीत सिंह विर्क, करनाल से हरदीप सिंह, पिहोवा से कुलदीप सिंह, गुहला से भूपेंद्र सिंह और उचान से अमरजीत सिंह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सिख आजाद नहीं है।
यह भी पढ़ें : कंगना पर बीजेपी हुई सख्त, ‘बेतुकी’ बयानबाजी पर दिखाई कड़ी नाराजगी
वाघा बॉर्डर खोलने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि वाघा बॉर्डर को व्यापार के लिए खोल देना चाहिए। हिंदी बोलने से कोई हिंदू नहीं बनता है। 30 साल से उनके लोग जेल में बंद हैं। अब केंद्र सरकार को उन्हें छोड़ना चाहिए। सरकार ने कई लोगों को जल्द ही छोड़ दिया था। अब सवाल उठता है कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के विधानसभा चुनाव लड़ने से हरियाणा की राजनीति में क्या असर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
18 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
19 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
21 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
21 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines