पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के हत्यारोपी का एनकाउंटर, दो पुलिसवाले भी घायल

Rana Balachoria murder accused encounter: पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के सिलसिले में एक बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने लालड़ू में लहली के पास किया. मारा गया बदमाश बदमाश राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल था.

firing in kabaddi match

firing in kabaddi match

Rana Balachoria murder accused encounter: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने वाले एक बदमाश का मोहाली के लालड़ू में लहली के पास पुलिस एनकाउंटर हुआ है. दो दिन पहले मोहाली के सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. इसी मामले में पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी थी. यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने लालड़ू में लहली के पास एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया है. बदमाश राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल था. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिस मुलाजिमों को भी गोली लगी है. घायल मुलाजिमों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राणा बलाचौरिया की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी होने के चलते की गई. पुलिस के अनुसार राणा और जग्गू भगवानपुरिया के बीच कबड्डी टूर्नामेंटों को लेकर टाईअप था, इसे लेकर विरोधी गैंगों से रंजिश चल रही थी.

राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. बाइक पर सवार होकर आए दो शूटरों ने सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास पहुंचकर 30 बोर पिस्टल से उनके सिर में गोली मारी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए. शूटर की पहचान हरपिंदर सिंह सिंह के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी हरपिंदर सिंह की राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में मुख्य भूमिका थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ