पंजाब में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हुई हत्या, बंबीहा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी  

Firing During Kabaddi Tournament in Punjab: पंजाब के मोहाली में एक लाइव मैच के दौरान फायरिंग होने से दहशत मच गई हैं. इस फायरिंग में एक प्रमोटर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार है. ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटनास्थल के कई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

firing in kabaddi match

firing in kabaddi match

Firing During Kabaddi Tournament in Punjab: पंजाब के मोहाली शहर के बेदवान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 4 दिवसीय खेल मुकाबले के दौरान 15 दिसंबर को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर आए एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरी की हत्या हो गई. फायरिंग के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया है. वहीं पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

विज्ञापन

राणा बलाचौरी की हो गई हत्या   

बेदवान स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस कबड्डी टूर्नामेंट के प्रमोटर राणा बलाचौरी पर अटैक हुआ. इस हमले के बारे में बात करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने सीधे राणा बलाचौरी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाते समय हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई. 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हर सिंह बल्ल मौके पर पहुंचे और स्वयं घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में राणा बलाचौरी की इलाज के बाद मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. 

विज्ञापन

सेल्फी लेने के बहाने आए करीब 

क्लब में मौजूद लोगों की मानें तो हमलावर सेल्फी लेने के बहाने प्रमोटर राणा बलाचौरी के करीब पहुंचे थे. खबरों के मुताबिक इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे. उनके आने से आधे घंटे पहले ये हमला हुआ है. इस हमले के जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने अब ले लिया है. हालांकि इस बारे में पंजाब पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार हो रहा है. घायल हुए राणा बलाचौरी को मोहाली के फॉर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि फिलहाल छानबीन चल रही है. वो इसकी जानकारी मिलने पर अगला अपडेट देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ