Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। आइए जानते हैं कि कौन है मुख्य आरोपी सैदुल अमीन?
जालंधर ग्रेनेड हमला मामले का मुख्य आरोपी सैदुल अमीन गिरफ्तार कर लिया गया है। सैदुल अमीन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला है। पंजाब पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। सैदुल अमीन 7-8 अप्रैल की मध्य रात्रि को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है।
यह भी पढे़ं : ‘इस राज्य में 65 साल हुई रिटायरमेंट की उम्र’, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये फैसले
In a major breakthrough in #Jalandhar Grenade Attack Case, Jalandhar Commissionerate Police, with support from Central Agencies & @DelhiPolice, have successfully arrested Saidul Ameen (resident of #Amroha, #UttarPradesh) from #Delhi.
Saidul Ameen is the prime accused…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 12, 2025
पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जालंधर ग्रेनेड हमले मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन को दिल्ली से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। घटना के 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को रसद सहायता प्रदान करने वाले दो स्थानीय सहयोगियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
डीजीपी ने आगे कहा कि हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति एवं सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा, यूपी और दिल्ली में छापा मारा था।
यह भी पढे़ं : जब ग्रेनेड अटैक हुआ तो कहां थे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया? जालंधर में उमड़ने लगे भाजपाई
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।