Bus Collided With Tractor In Jalandhar (नरिंदर नंदन): पंजाब के जालंधर के गांव काला बकरा के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। खबर के अनुसार, जम्मू जा रही टूरिस्ट बस की ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कब हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक बस सर्विस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। अलसुबह जालंधर के भोगपुर में काला बकरा इलाके में बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई और पलट गई। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोगों ने तुरंत थाना भोगपुर पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी।
बस ड्राइवर और 1 यात्री की मौत
घटना में बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज परिजनों को सूचित कर दिया।। फिलहाल हादसे का कारण साफ नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की छत गिरने से दबे 6 मजदूर, बचाव कार्य जारी
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines