पंजाब में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की छत गिरने से दबे 6 मजदूर, बचाव कार्य जारी

Ludhiana : पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फैक्ट्री की छत गिरने के बाद कई मजदूर दब गए हैं। इन्हें बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

udhiana focal point area
विज्ञापन

Ludhiana : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक फैक्ट्री की इमारत गिर गई है, जिसमें कई मजदूर फंसे हुए हैं। रेक्स्यू ऑपरेशन के लिए कई टीमें मौके पर पहुंची हुई है। घटना शनिवार देर शाम को हुई, फोकल प्वाइंट फेज 8 में एक फैक्ट्री की छत गिरने के बाद छह मजदूर फंस गए हैं, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है।

इस अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य अधिकारी, अग्निशमन और कारखाना विभाग और नगर निगम लुधियाना सहित कई एजेंसियां शामिल हैं। ये सभी टीमें मलबे के नीचे फंसे छह श्रमिकों को बचाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

तेजी से चल रहा मजदूरों को बचाने का काम 

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से ढहने वाली जगह पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शीर्ष प्राथमिकता फंसे हुए छह श्रमिकों को बचाना है।

लुधियाना की ड्यूटी कमिश्नर ने बताया कि फोकल पॉइंट 8 इलाके में आज शाम को हमें सूचना मिली कि एक फैक्ट्री की इमारत गिर गई है, जिसमें छह मजदूर फंसे हुए हैं।  उनका कहना है कि बचाव कार्य जारी है, NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एक टीम काम कर रही है, इसके साथ ही कुछ ही देर में और भी टीम आ जाएगी। मजिस्ट्रियल जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक बिल्डिंग गिर गई और वहां काम करने वाले लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और फंसे लोगों के इलाज के लिए मौके पर ही जरूरी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ