कौन हैं जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी? पंजाब पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में कबूला हत्या का गुनाह

Jaish e Mohammed terror module busted Punjab: पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज जैश ए मोहम्मद (JeM) से जुड़े 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हिमाचल के कैब चालक अनिल कुमार के अपहरण और हत्या का गुनाह भी कबूला। आरोपी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है।

Jaish e Mohammed terror module busted

Jaish e Mohammed terror module busted Punjab: जैश ए मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। तीनों एक कैब चालक के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित थे। आतंकी जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हैं। छीनी गई गाड़ी और अपराध में इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने विवाद के बाद चालक को गोली मारने और बाद में मोहाली इलाके में शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल की।

कौन हैं जैश ए मोहम्मद के तीनों आतंकी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बशीर पुत्र बशीर अहमद, मुनीष सिंह उर्फ अंश पुत्र शमशेर सिंह और एजाज अहमद उर्फ वसीम पुत्र गुलाम मोहम्मद के रूप में की गई है। तीनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। एक आरोपी साहिल बशीर पहले से जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलामाबाद थाने में दर्ज मामले में वांछित है। उसके भाई ऐजाज़ अहमद को पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियारों और सामग्रियों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में की गई है। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक एक आरोपी ने हत्या का गुनाह कबूल लिया।

आतंकियों तक कैसे पहुंची पुलिस

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के 3 लोगों ने मोहाली जिले के खरड़ इलाके से कैब किराए पर ली थी। अनिल मोहाली जिले में रहता था और चंडीगड़ में कैब चलाता था। 29 अगस्त को कैब चालक अनिल कुमार लापता हुआ। बाद में मोहाली के एयरपोर्ट के पास अनिल का शव बरामद हो गया। तीनों पर अपहरण और हत्या से पहले उनके वाहन को जबरन छीनने के बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कैब किराये पर लेने के बाद कैब चालक अनिल कुमार का मोबाइल फोन बंद मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। तीनों आरोपियों को पकड़ छीनी गई गाड़ी और अपराध में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ