International Wrestler Rounak Gulia Attempts Suicide: हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वालीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों से माफी मांगती नजर आ रही है।
हिसार के सेक्टर 16-17 में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया पर तिहाड़ जेल के मशहूर जेलर दीपक शर्मा ने आरोप लगाया है कि उसने अपने पति अंकित गुलिया के साथ मिलकर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस आरोप के बाद रौनक गुलिया ने मंगलवार शाम को अपने हिसार स्थित आवास पर हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हाथ की नसें काटने से वह बेसुध हो गई, हालांकि वह अब बिल्कुल ठीक हैं।
इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें उन्होंने दिल्ली के तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, वीडियो देखकर उसके कोच जसविंद्र उसके घर पहुंचे और नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
उधर, आरोपों को लेकर रौनक ने बताया कि जेलर दीपक शर्मा और उनके पति अंकित गुलिया ने मिलकर मोबाइल ऐप का कोई काम शुरू किया था। दोनों में पैसों को लेकर कोई विवाद था, जो मेरी जानकारी में नहीं है और न ही मेरा कोई सीधा वास्ता है। रौनक की मानें तो नुकसान होने पर दीपक शर्मा ने उनके पति पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया था।
आरोप है कि मई, 2022 में महिला पहलवान रौनक ने दीपक शर्मा को अपने पति अंकित गुलिया से मिलवाया था। मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक शर्मा ने अंकित की कंपनी में 50 लाख रुपये निवेश किए थे। दीपक शर्मा की मानें तो रौनक ने कहा था कि उसके पति मुनाफे में 10-15 हिस्सा उन्हें देंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
दीपक शर्मा का यह भी कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो रौनक और उनके पति अंकित गुलिया ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत दीपक शर्मा की शिकायत पर दिल्ली के मधु विहार धाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
10 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
15 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines