तिहाड़ के जेलर से पहलवान दंपत्ति ने की लाखों रुपए की ठगी, जानें क्या है पूरा मामला

Tihar Jailer Deepak Sharma, Wrestler Rounak gulia

Tihar Jailer Deepak Sharma, Wrestler Rounak gulia

Tihar Jailer Deepak Sharma: तिहाड़ जेल के मशहूर जेलर दीपक शर्मा ने कहा कि पेशेवर पहलवान रौनक गुलिया और उनके पति अंकित गुलिया ने उनके साथ धोखाधड़ी की। मधु विहार थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार साल 2021 में जेलर शर्मा डिस्कवरी चैनल पर दिखाए गए रियलिटी शो अल्टीमेट वारियर्स में नजर आए थे। शो के दौरान उनकी मुलाकात पहलवान रौनक गुलिया से हुई। इस दौरान गुलिया ने बताया कि वह और उनके पति स्वास्थ्य उत्पाद उद्योग में स्थापित उद्यमी हैं। शो की समाप्ति के बाद मैं घर लौट आया और हमारी फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।

मई 2022 में रौनक ने अपने ब्रांड के लाॅन्च इवेंट में अपने पति अंकित गुलिया से मिलवाया। इसके बाद रौनक ने उसे जनवरी 2023 में बताया गया कि हमारा व्यवसाय आगे बढ़ रहा है और मुनाफा भी मिल रहा है। इसके बाद रौनक ने उसे बताया कि कमाई बढ़ाने के लिए ब्रांड बनाने और आउटलेट स्थापित करने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। इसके बाद उन्होंने मुझे 50 लाख रूपए के निवेश के लिए आमंत्रित किया।

यह है मामला

रौनक ने आश्वासन दिया कि उनके पति कुल लाभ में 10-15 फीसदी हिस्सा उसे देंगे। इसके अलावा उन्होंने मुझे कंपनी और ब्रांड का ब्रांड एंबेसेडर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मैंने 15 प्रतिशत हिस्सेदारी में निवेश करने का फैसला किया। इसके बाद 2 मार्च 2023 को शाम करीब 7ः30 बजे आरोपी व्यक्ति काली स्काॅर्पियो गाड़ी से यमुना विहार पहुंचा। बातचीत के अनुसार मैंने 43 लाख रुपए का चेक और 8 लाख रूपए नगद रौनक के पति को दिए। इसके बाद अप्रैल 2023 में मैंने अपने निवेश किए धन के बारे पूछताछ की तो पता चला कि पति-पत्नी दोनों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की। बाद में पता चला कि कई अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुए।

जान से मारने की दी धमकी

इस दौरान दोनों ने मुझे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने मुनाफे के साथ-साथ निवेश की गई रकम भी वापस करने से इंकार कर दिया। वहीं इस मामले में मधु विहार थाने के एसएचओ ने कहा कि फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ