IG PK Yadav Bribery Case: पंजाब के फरीदकोट के बाबा दयालदास मर्डर केस के रिश्वतकांड में नया मोड़ आया है। केस अब आईजी पीके यादव भी फंस गए हैं जिनके नाम पर 50 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। आईजी पीके यादव के खिलाफ विजिलेंस को कई पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर विजिलेंस टीम में उनके खिलाफ केस दर्ज कर सकती हैं। बता दें कि दयालदास हत्याकांड मामले में फरीदकोट के आईजी पीके यादव के नाम पर 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें 20 लाख रूपए उन्होंने वसूले भी गए थे। विजिलेंस टीम की जांच के मुताबिक आईजी पीके यादव और उनके नीचे काम करने वाले अधिकारियों ने मिलकर ये पूरा रिश्वत वाला खेल खेला था।
विजिलेंस टीम के अनुसार उन्हें आईजी के मोबाइल कॉल्स से कई महत्वपूर्ण जानकरियां मिली है। इसके अलावा ऑडियो रिकार्डिंग भी सामने आई है, साथ ही इस केस में नामजद मलकीत दास सरकारी गवाह बन गया है। इसके बायन से पूरी कहानी शीशे की तरह साफ हो गई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फायरिंग; एक की मौत और 2 घायल, 25 से 30 हमलावर थे
ये है मामला
बता दें कि ये मामला साल 2019 का है। दरअसल, मोगा के गांव कोटसुखिया में 7 नवंबर, 2019 में डेरा प्रमुख बाबा दयालदास पर गोलियों से फायरिंग गई, इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी जरनैल दास को जांच में क्लीन चिट मिल गई थी। जिसको लेकर केस की दोबारा जांच की मांग हुई। ये मांग शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने की थी। जिसके बाद उस समय एसपी गगनेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने शिकायतकर्ता बाबा गगन दास की बात तत्कालीन फरीदकोट आईजी प्रदीप कुमार यादव से करवाई। फिर आईजी के नाम पर 50 लाख की रिश्वत मांग की गई। मौलभाव करने के बाद 35 लाख में सौदा तय हुआ। जिसमें से शिकायतकर्ता ने 20 लाख दे दिये थे। रिश्वत लेने बाद भी जब कार्रवाई नहीं, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, जाहिर है उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद उसने पंजाब के डीपीजी से इसकी शिकायत की।
आरोपियों के खिलाफ केस
डीपीजी से शिकायत के बाद रिश्वत का ये खेल सामने आया। जांच के बाद एसपी गगनेश कुमार, डीएसपी सुशील कुमार और आईजी के ऑफिस के एसआई खेमचंद पराशर सहित दो और लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। जिसकी जांच की जिम्मेदारी विजिलेंस को सौंपी गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines