चंडीगढ़: पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के चलते शुक्रवार को परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर को हिन्दूजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें एस.के. चढ्ढा सीनियर एडवाइज़र हिन्दूजा ग्रुप, पीयूष ज़ोनल हैड अशोक लेअलैंड, अमन खन्ना बिज़नस हैड माइंड स्पेस, शामिल थे।
छोटी बस बनाने की इच्छा
हिन्दूजा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को कंपनी के उत्पादों की पेशकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाई गई है, इसलिए कंपनी राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के अंतर्गत छोटी बस बनाने की इच्छा रखती है। उन्होंने बताया कि वह सरकार के साथ हिस्सेदारी करके राज्य में ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोलने के लिए तैयार है।
और पढ़िए – पंजाब के शहरी विकास मंत्री बोले-‘निवेश के लिए इरादा बनाओ, पंजाब सरकार सहयोग के लिए तैयार’
दूषित हो रहे वातावरण को बचाने
कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा स्वीकृत की गई पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति (पी.ई.वी.पी).-2022 वाहनों के प्रदूषण के कारण राज्य के दूषित हो रहे वातावरण को बचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस नीति के अंतर्गत वाहनों के प्रदूषण निकास को घटाने, बुनियादी ढांचे का निर्माण, अनुसंधान और विकास, रोज़गार के मौके, स्थिरता को यकीनी बनाने के अलावा पंजाब को इलेक्ट्रिक वाहनों, पुर्जों और बैटरियों के निर्माण के लिए एक पसन्दीदा स्थान के तौर पर स्थापित किया जा सकेगा।
सरकार से बहुत उम्मीदें हैं
हिन्दूजा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति की शुरुआत करने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुये कहा कि उनको मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री को राज्य की बेहतरी के लिए दृढ़ इरादे के साथ काम करने के लिए बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि यह उद्यमी, मेहनती और समर्पित लोगों की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सार्थक और अनुकूल नीतियों के साथ उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण ही पंजाब बदलाव की चौखट पर खड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मंज़ूरी देने हेतु उपलब्ध करवाए जा रहे सिंगल विंडो सिस्टम की सराहना भी की।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 hr agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines