---विज्ञापन---

पंजाब

हिन्दूजा ग्रुप ने पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण की इच्छा जताई

चंडीगढ़: पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के चलते शुक्रवार को परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर को हिन्दूजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें एस.के. चढ्ढा सीनियर एडवाइज़र हिन्दूजा ग्रुप, पीयूष ज़ोनल हैड अशोक लेअलैंड,  अमन खन्ना बिज़नस हैड माइंड स्पेस, शामिल थे। छोटी बस बनाने की इच्छा हिन्दूजा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को कंपनी के […]

चंडीगढ़: पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के चलते शुक्रवार को परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर को हिन्दूजा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें एस.के. चढ्ढा सीनियर एडवाइज़र हिन्दूजा ग्रुप, पीयूष ज़ोनल हैड अशोक लेअलैंड,  अमन खन्ना बिज़नस हैड माइंड स्पेस, शामिल थे।

छोटी बस बनाने की इच्छा

हिन्दूजा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को कंपनी के उत्पादों की पेशकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाई गई है, इसलिए कंपनी राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के अंतर्गत छोटी बस बनाने की इच्छा रखती है। उन्होंने बताया कि वह सरकार के साथ हिस्सेदारी करके राज्य में ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोलने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – पंजाब के शहरी विकास मंत्री बोले-‘निवेश के लिए इरादा बनाओ, पंजाब सरकार सहयोग के लिए तैयार’

दूषित हो रहे वातावरण को बचाने

कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा स्वीकृत की गई पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति (पी.ई.वी.पी).-2022 वाहनों के प्रदूषण के कारण राज्य के दूषित हो रहे वातावरण को बचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस नीति के अंतर्गत वाहनों के प्रदूषण निकास को घटाने, बुनियादी ढांचे का निर्माण, अनुसंधान और विकास, रोज़गार के मौके, स्थिरता को यकीनी बनाने के अलावा पंजाब को इलेक्ट्रिक वाहनों, पुर्जों और बैटरियों के निर्माण के लिए एक पसन्दीदा स्थान के तौर पर स्थापित किया जा सकेगा।

---विज्ञापन---

सरकार से बहुत उम्मीदें हैं

हिन्दूजा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति की शुरुआत करने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुये कहा कि उनको मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री को राज्य की बेहतरी के लिए दृढ़ इरादे के साथ काम करने के लिए बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि यह उद्यमी, मेहनती और समर्पित लोगों की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सार्थक और अनुकूल नीतियों के साथ उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण ही पंजाब बदलाव की चौखट पर खड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मंज़ूरी देने हेतु उपलब्ध करवाए जा रहे सिंगल विंडो सिस्टम की सराहना भी की।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2023 08:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola