'सजा मिलेगा या फिर', कादियां में मस्जिद गिराए जाने पर भड़के प्रताप बाजवा, सीएम भगवंत मान से की ये मांग

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक मस्जिद गिराए जाने का मामला सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इसको लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। बाजवा ने कहा कि आप सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए काम करने का दिखावा करती है, जबकि असलियत कुछ और ही है। बाजवा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Pratap Singh Bajwa

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कादियां विधानसभा क्षेत्र में मस्जिद गिराए जाने का मामला गर्मा गया है। काहनूवान गांव में रमजान के दौरान मस्जिद गिराए जाने पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि कथित तौर पर आप समर्थित सरपंच के संरक्षण में मस्जिद को गिराया गया है, यह सीधे तौर पर धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को कायम रखने का दिखावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिर्फ और सिर्फ वोटों के लिए अल्पसंख्यकों का शोषण किया है, लेकिन उनकी हरकतें असली चेहरा उजागर करती हैं। बाजवा ने सवाल उठाया कि क्या भगवंत मान की सरकार ईद से ठीक पहले मुसलमानों को नमाज पढ़ने से वंचित करने वाले असली दोषियों को सजा देगी या फिर आम आदमी पार्टी अपनी धोखे की राजनीति जारी रखेगी? इससे पहले भी बाजवा पंजाब सरकार को घेर चुके हैं।

विज्ञापन

विधानसभा में क्यों नहीं आए सीएम?

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने अभिभाषण दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल खड़े किए थे। पत्रकारों से बातचीत में बाजवा ने कहा था कि यह एक परिपाटी है। लोकसभा व राज्यसभा में प्रधानमंत्री और विधानसभा में मुख्यमंत्री राष्ट्रपति या राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस को संपन्न करते हैं। सोमवार को यह काम सीएम के बजाय वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने किया। सीएम शहर में थे, इसके बाद भी विधानसभा नहीं आए।

मारपीट मामले में मांगा था स्पष्टीकरण

बाजवा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज बेरोजगार युवाओं से मारपीट की जा रही है। पटियाला में सेना के अधिकारी और उनके बेटे से पुलिस ने मारपीट की। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के साथ क्या हुआ, इस पर विधानसभा में स्पष्टीकरण दिए जाने की जरूरत है? किसानों को सरकार घर बुलाकर हिरासत में ले चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ