Punjab: चंड़ीगढ़ पुलिस ने बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को पकड़ा है। इनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये गुर्गे सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
चंडीगढ़ के एसपी ने कहा कि यह तो नहीं कहा जा सकता है कि पंजाबी सिंगर इनके निशाने पर थे, लेकिन कनाडा के लक्की पटियाल गिरोह के एक सदस्य ने इन आरोपियों में से एक को जम्मू-कश्मीर से हथियार लाने के लिए बात की थी। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: देश में 54 दहशतगर्द और 44 आतंकवादी संगठन बैन, जानें कौन हैं सबसे ज्यादा खूंखार और उनका मकसद
https://twitter.com/ANI/status/1635996795502227467?s=20
मनकीरत को मिली थी धमकी
मनकीरत औलख को एक साल पहले गैंगस्टरों से धमकी मिल चुकी है। मनकीरत मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बहबलपुर गांव के रहने वाले हैं। मनकीरत औलख के करीबी विक्की मिड्डूखेड़ा का करीब एक साल पहले गैंगस्टरों ने मर्डर कर दिया था। जांच में सामने आया था कि शॉर्प शूटर को हायर कर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
पिछले साल हुई थी मूसेवाला की हत्या
पिछले साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर का जिम्मेदारी गोल्डी बरार को बताया गया था। जांच में सामने आया था कि गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला को मारने की प्लानिंग की थी।
यह भी पढ़ें: NIA Raid: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के 15 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, ना-PAK इरादों का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
8 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
16 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines