NIA Raid: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के 15 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, ना-PAK इरादों का बड़ा खुलासा
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
NIA Raid: आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए का एक्शन जारी है। दो दिनों के भीतर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है।
इसमें जम्मू-कश्मीर के छह जिलों श्रीनगर, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित 14 स्थानों पर छापे मारे गए थे। वहीं पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में छापा मारा गया है।
NIA raids 15 locations in J-K, Punjab against terror groups targetting minorites, religious events
Read @ANI Story | https://t.co/qwe7J6XDuY#NIA #JK #Punjab pic.twitter.com/rdPTCpdjGM
— ANI Digital (@ani_digital) March 15, 2023
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और कई प्रतिबंधित संगठनों और उनके सहयोगियों के कैडरों के घरों की तलाशी ली।
इन ठिकानों से छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। 12 संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ये आरोपी पाकिस्तान की शह पर भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
एजेंसी ने कहा कि ये संगठन केंद्र शासित प्रदेश और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को कट्टर बनाने, सुरक्षाकर्मियों और धार्मिक आयोजनों और गतिविधियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। आरोपी साइबर स्पेस के जरिए भी घाटी में आतंकी गतिविधियों को फैला रहे थे।
दरअसल, पिछले साल जून में NIA ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और कई अन्य आतंकी संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों के खिलाफ एक स्वत: संज्ञान मामला दर्ज किया, जो अपने पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के आदेशों पर विभिन्न छद्म नामों के तहत काम कर रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: