Punjab Crime News: पंजाब के फिरोजपुर जिले में तीन लोगों के मर्डर के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार को एक लड़की समेत तीन लोगों की हत्या विदेशी हथियारों से की गई थी। तीनों लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक जसप्रीत कौर, आकाशदीप सिंह और दिलदीप सिंह के शरीर पर 50 गोलियों के निशान मिले हैं। तीनों की मौत सिर पर गोली लगने से हुई है। सूत्रों के मुताबिक गोलियां 30 और 32 बोर के पिस्टल से दागी गई हैं। 11 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था। कार के ऊपर 23 जगह गोलियां लगने के निशान मिले हैं। जसप्रीत कौर की कुछ दिन बाद शादी थी। परिवार के 4 लोग खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लगभग 100 गोलियां चलाईं। जो शख्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच है, उसको 11 गोलियां लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी का नाम आशीष चोपड़ा है। उसके खिलाफ 7 किलोग्राम हेरोइन तस्करी का केस दर्ज है। उसके घर पर एनआईए भी दस्तक दे चुकी है। पाकिस्तान निर्मित हथियारों से हत्या की गई है। पंजाब पुलिस को अंदेशा है कि ये हथियार बॉर्डर पार से मंगवाए गए थे। आशीष पाकिस्तान के कई बड़े तस्करों के संपर्क में रहा है। उसका संबंध एक बड़े गैंग से रहा है।
पुलिस को नहीं मिल सके हथियार
पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक स्लम एरिया में छापामारी की है। जहां से चोरी के दो वाहन और अवैध शराब बरामद की गई है। लेकिन वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस को ये भी अंदेशा है कि जो लोग वारदात में शामिल रहे, सबके पास अवैध हथियार थे। पुलिस का कहना है कि अभी कोई आरोपी हाथ नहीं आया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को दबोच लेंगे।
यह भी पढ़ें:प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
11 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
16 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines