पंजाब में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने काउंटर इंटेलिजेंस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर शाम उस समय हुई, जब फिरोजपुर में तैनात एएसआई इकबाल सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक, इकबाल सिंह तरनतारन के रहने वाले थे और फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस विंग में सेवाएं दे रहे थे. रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर निकले थे. जब वह नौशहरा से लोहका रोड पर स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें : Punjab: लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
गोलियां लगते ही इकबाल सिंह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे.
इलाके में हड़कंप, पुलिस ने सील किया इलाका
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने बताया कि वारदात वाली जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभावित रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके भागने के रूट को ट्रैक किया जा सके. ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की इस तरह हत्या किए जाने के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : पंजाब के जालंधर में डबल मर्डर, मां-बेटी को घर में घुसकर मारी गोलियां, लाशों पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines