Father Brutally Killed 4 Child: पंजाब के गुरदासपुर से पिता और बच्चों के बीच के अनमोल रिश्ते पर कलंक लगाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 4 नाबालिग बच्चों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी पिता ने पुलिस और रिश्तेदारों के ये झूठ बोल कर गुमराह किया कि 4 बच्चों को कुछ संदिग्ध लोगों ने किडनेप कर लिया है। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो खौफनाक कहानी का सारा सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कई मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
मृतक बच्चों की पहचान गुलाम साबिर (12), सामिया (9), नबीहा (5) और आयशा (2) के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक पिता द्वारा बच्चों की हत्या का कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस को किया गुमराह
पुलिस ने बताया कि लिलियानी के रहने वाले अजीम ने पहले तो अपने 4 बच्चों के अपहरण का केस दर्ज करवाई, उसने कहा कि वो अपने बच्चों के साथ पिकनिक पर गया था। वहां से उसके 4 बच्चे का कुछ अजीम ने अपहरण कर लिया। जब पुलिस ने इस मामले को लेकर अजीम से अपहरणकर्ताओं के बारे में पूछा तो हर बार उसका अगल बयान होता था। जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने अजीम से सख्ती के साथ पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खबर, हेल्थ मिनिस्टर लेकर आए ऐसी स्कीम, एक नहीं 3 फायदे होंगे
बच्चों को एक-एक कर नहर में फेंका
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घटना वाले दिन पत्नी से कहा कि वो बच्चों के नहर के पास पिकनिक पर लेकर जा रहा है। वहां उसने बच्चों को नहर के पास लाइन से खड़े होकर मोबाइल से फोटो खींचने के लिए कहा। जब बच्चों ने ऐसा किया तो उसने धोखे से सभी बच्चों को एक- एक कर नहर में फेंक दिया। नहर में पानी का बाहव काफी तेज था, जिसकी वजह से सभी बच्चें बह गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने नहर से बच्चों के शव को निकालने के लिए घंटों मशक्कत की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने कहा कि बच्चों के हत्या के पीछे आर्थिक तंगी तो बिल्कुल नहीं, क्योंकि अजीम की मासिक सेलरी 1,50,000 रुपए है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines