हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

माता रानी के मंदिर में टिप्पणी कर बुरा फंसे पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम, अब मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन

Punjab Singer Master Saleem Row: फेमस पंजाबी सिंगर मास्टर समील इन दिनों विवादों को लेकर काफी चर्चा में हैं। सिंगर सलीम चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों को लेकर की गई अपनी टिप्पणी की वजह से विवादों में फंसे हुए है। इतना ही नहीं हिमाचल के ऊना जिला के थाना भरवाई में उनके खिलाफ शिकायत भी दी गई है। हालांकि विवादों को बढ़ता देख उन्होंने सभी से माफी मांग ली है।

यहां शुरू हुआ विवाद

सिंगर मास्टर समील को लेकर विवाद चिंतपूर्णी मंदिर में की गई एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। दरअसल, कुछ दिनों पहले सलीम चिंतपूर्णी मंदिर गए थे। जहां मां के दरबार में माथा टेका। इसके बाद जैसे ही वो मंदिर के बाहर निकल रहे थे तभि किसी पुजारी ने ये पूछा कि साईं जी का क्या हाल है। जिसके जवाब में सलीम ने कहा कि वह बाबा मुराद शाह और लाडी शाह जी को अपना पिता मानते हैं, क्योंकि वह उनके गुरु हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस की ज्यादती ने ली दो भाइयों की जान; एक ने बेइज्जती के मारे तो दूसरे ने बचाने के लिए लगाई थी नहर में…

सिंगर के खिलाफ शियाकत

बस फिर क्या था, सलीम की इस टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी भड़क गए और उन्होंने मास्टर सलीम के खिलाफ थाना में शिकायत की। इसके अलावा उसके खिलाफ शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के सदस्यों ने हिमाचल के ऊना जिला के थाना भरवाई में भी शिकायत दी है।

सिंगर ने मांगी माफी

इस पूरे विवाद पर अब समील की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने मंदिर के पुजारियों से माफी मांगी और कहा कि वो शुरू से बाबा मुराद शाह जी को पिता मानते हैं, इसलिए उस वक्त उनके मुंह से अचानक ये शब्द निकल गया। वो किसी की तुलना कभी भी माता रानी के साथ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, माता रानी पूरी दुनिया की मां है। मेरे गुरु ने भी मुझे कहा था कि माता रानी का गुणगान गाया करो। मां चिंतपूर्णी हमारे गुरुओं की भी मां है, मेरे कुछ भाइयों को मेरी टिप्पणी से बुरा लगा इसके लिए मैं उनसे माफी मांगता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें