Dubai To Punjab Gold Smuggling: पंजाब की सीआईए-टू पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दो मेम्बर को गिरफ्तार किया है। सोने की तस्करी करने वाला ये गैंग दुबई तक फैला हुआ है। ये गैंग दुबई से यात्रियों के हाथों सोने का पेस्ट बनाकर उसे भारत में अपने लोगों तक पहुंचाते थे। जिसके बाद तस्करों के साथी एयरपोर्ट से यात्रियों की पहचान कर उनसे सोने का पेस्ट ले लेते हैं और उन्हें 20 हजार रुपए कैश देकर चलते बनते हैं।
दुबई में बैठा मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार, उन्हें इसकी खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद ने कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर लुधियाना से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से सोने का 1 किलो 230 ग्राम पेस्ट, पांच कारतूस और देसी पिस्तौल मिले हैं। आरोपियों के अनुसार इस गैंग का मास्टरमाइंड दुबई में रहता है और दुबई से भारत आने वाले लोगों के हाथों से सोने का पेस्ट भारत भेजवाता है।
यह भी पढें: पंजाब में बंद होगी रजिस्ट्रियां, कर्मचारियों ने दिखाया एस्मा को ठेंगा, तीन दिन काम नहीं करने का ऐलान
यूपी के है दोनों आरोपी
गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों की पहचान आजाद सिंह और आशु कुमार के रूप में हुई हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव गड़ोला के रहना वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी आजाद सिंह का जीजा पुनीत सिंह और उसका साथी परविंदर सिंह भी इस गैंग का अहम हिस्सा है। पुनीत सिंह और उसका साथी परविंदर सिंह दोनों फिलहाल दुबई में ही रहते हैं। पुलिस ने उनको भी केस में नामजद कर लिया है।
पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी
इस पूरी कार्यवाही के बारें बात करते हुए पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सूचना के आधार पर जालंधर बाइपास के पास सीआईए टू की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान ही सीआईए टू की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को इनके पास से सोने का 1 किलो 230 ग्राम पेस्ट, पांच कारतूस और देसी पिस्तौल मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में सोने के पेस्ट के रूप में चल रही इस तस्करी पता चला। दोनों आरोपियों से पुलिस को बताया कि उनका कान सिर्फ एयरपोर्ट पर यात्रियों से पेस्ट के रूप में सोना लेना और उन्हें 20 हजार रुपए देना था। पहचान के लिए उन्हें व्हाट्सएप पर यात्रियों की फोटो भेज दी थी। पुलिस को आरोपियों ने ये भी बताया कि पेस्ट होने के कारण सोने को मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी ने पेस्ट के रूप में अब तक लगभग 50 किलो सोने की तस्करी कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines