गर्दन में फंसी मिली गोली...जालंधर में DSP की मौत, हत्या या हादसा गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

DSP Dalbir Singh Dead Body found in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में डीएसपी का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाए।

DSP Dalbir Singh Dead Body found in Jalandhar

DSP Dalbir Singh Dead Body found in Jalandhar

विज्ञापन

DSP Dalbir Singh Dead Body found in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में तैनात डीएसपी का शव नहर के पास सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि शुरुआत में यह अंदेशा जताया गया था कि उनकी मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में उनकी गर्दन में गोली फंसी हुई मिली। पुलिस अभी DSP की सर्विस पिस्टल की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सरकार ने घोषित किया आतंकी, UAPA के तहत बड़ा एक्शन

Advertisment

जानकारी के अनुसार डीएसपी का जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पिस्टल से हवाई फायर भी किया था। इसके बाद अगले दिन गांव के लोगों ने ही सुलह करवा दी थी। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर नहर के पास किसी की लाश होने की सूचना मिली।

जानकारी के बाद हम मौके पर पहुंचे तो पता चला ये DSP दलबीर सिंह थे। मामले में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने कहा कि उनका एक पैर कुचला हुआ था उनके सिर में भी चोट के निशान थे। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोस्तों ने पार्टी के बाद बस स्टैंड के पीछे छोड़ा था

वहीं डीएसपी के दोस्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 31 दिसंबर की रात पार्टी करने के बाद हमने उनको बस स्टैंड के पीछे छोड़ा था। रात में उनके साथ उनके गार्ड भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि शराब के नशे के उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि गोली उनकी पिस्टल से मारी गई या किसी और से इसको लेकर अभी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के लिए वह बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि डीएसपी दलबीर सिंह वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी थे। उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण  साल 2000 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ