हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जालंधर पुलिस ने 12 किलो हेरोइन और पकड़ी, सीमा पार से हो सप्लाई पर नकेल कसने को चल रहे ऑपरेशन में 3 दिन में हुई इतनी रिकवरी

विज्ञापन

जालंधर: पंजाब पुलिस की जालंधर जिले की ग्रामीण इलाके की टीम ने आज 12 किलो हेरोइन के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसके अगले-पिछले रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, वहीं बड़ी बात यह भी है अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार से हो रही नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीते तीन दिन के दौरान पुलिस कुल 21 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है।

शनिवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ के माध्यम से जानकारी दी कि जालंधर जिले के गोराया थाने की पुलिस ने एक गुप्त जानकारी के आधार पर आज एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 किलो हेरोइन बरामद की है, जो सीमा पार पाकिस्तान में बैठे बड़े नशा तस्करों से मंगवाई गई थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फायरिंग; एक की मौत और 2 घायल, 25 से 30 हमलावर थे

विज्ञापन

डीजीपी यादव ने बताया कि पंजाब में चल रहे नशामुक्ति अभियान के तहत सीमा पार से ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान प्रदेश की पुलिस बीते तीन दिन में कुल 21 किलो हेरोइन बरामद की है। आज की 12 किलो की बरामदगी से जालंधर देहात पुलिस इकाई ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था, जिसका कनेक्शन पाकिस्तानी तस्कर हैदर अली के साथ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तैराक भेजकर 50 KG हेरोइन हासिल करने वाले काली को पंजाब पुलिस ने किया काबू; नशे की अब तक इतनी खेप हुई बरामद

विज्ञापन

दिलचस्प बात है कि फिरोजपुर जिले के टेंडियां के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स स्मगलर मलकियत उर्फ काली ने पाकिस्तान से हैदर अली के जरिये थोड़ी-बहुत नहीं, बल्कि पूरे 50 किलो हेरोइन मंगवाई थी और इतनी बड़ी इस खेप को रिसीव करने के लिए उसने तीन तैराकों को दरिया के रास्ते पाकिस्तान के इलाके में भेज दिया था। अब ये सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola