पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमृतसर के हलका साउथ विधायक डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर इस समय अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक खास मुद्दा उठाया है। बुधवार को रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल के दफ्तर में 236 सीटें होती हैं, जिसमें से 58 सीटें अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए रिजर्व रहती हैं। जब इन सीटों को भरने का ऐलान किया गया है तो अनुसूचित जातियों की 15 सीटें अभी भी खाली क्यों हैं?
इसलिए खाली है रिजर्व सीटें
उन्होंने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो पता लगा कि एडवोकेट जनरल के लिए इनकम टैक्स रिटर्न कम से कम 20 लाख, एडिशनल एडवोकेट जनरल के लिए कम से कम 15 लाख और इसी तरह डिप्टी एडवोकेट जनरल के लिए 10 लाख की इनकम टैक्स रिटर्न की गई थी। अनुसूचित जातियों के वकीलों की आमदनी इससे भी कम है, जिसकी वजह से वो इस पद के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं।
खिलाड़ियों के लिए का बजट
इसलिए उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी। उन्होंने अनुसूचित जातियों से वादा किया था कि उनके लिए खास कोटा रिजर्व किया जाएगा। जिसके चलते अब उन्होंने इन सभी स्लैब को घटाकर 50 प्रतिशत कम कर दिया है। जैसे अब एडवोकेट जनरल की इनकम टैक्स रिटर्न 20 लाख की बजाय 10 लाख, एडिशनल एडवोकेट जनरल की इनकम टैक्स रिटर्न 15 लाख की बजाय 7.5 लाख कर दी गई है। इससे अब वे इन पदों के लिए आवेदन दे सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए इस बार सरकार ने 980 करोड़ का बजट रखा है, जिससे कि राज्य के खिलाड़ी कहीं पीछे न रह जाएं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में लगे पूर्व मुख्यमंत्री की गुमशुदगी के पोस्टर; कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी शुरू
बदलना चाहिए सरकारी फर्नीचर
वहीं, उन्होंने हलका में स्कूल की रेनोवेशन के बारे में बोलते हुए कहा कि समय की जरूरत के अनुसार, जैसे घर में फर्नीचर बदल जाता है। वैसे ही सरकारी इमारत को भी बदलना चाहिए। इसमें कुछ भी आपत्ति जताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मजीठल में पहले भी जो स्कूल काली सरकार में बने हैं। वे भी रिनोवेट ही किए गए थे। वहीं उन्होंने कहा कि हमने इसके अलावा सरकारी अध्यापकों को पक्का किया है। इसमें 12,000 अध्यापक पक्के, लगभग 10,000 नए अध्यापक भर्ती और हर स्कूल में चौकीदार, सफाई कर्मी और लड़कों की भर्ती की गई है तो सरकार के सराहनीय कदमों को भी देखना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
7 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
7 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines