हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुत्ते नोच रहे थे कूड़े के ढेर पर पड़ी लाश को; खेलने जा रहे बच्चे ने देखा तो निकली चीख, उमड़ा हुजूम

विज्ञापन

Dead Body In Garbage Heap: पंजाब के जालंधर जिले के दयोल नगर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक कूड़े के ढेर में एक व्यक्ति की लाश मिली। शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। कूड़े के ढेर में सूचना वहां खेल रहे एक बच्चे ने दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की माने तो मृतक की उम्र 28 से 30 साल के बीच में हो सकती है। पुलिस ने शव पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: भाई की सास को अकेली पाकर भूला धर्म, कमरे को बंद कर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने 12 दिन बाद छोड़ी शर्म और…

विज्ञापन

बच्चे ने देखा शव

बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम कूड़े के ढेर पर कुछ कुत्ते इकट्ठा थे जिसे देख एक बच्चा वहां देखने गया। बच्चे ने देख की कूड़े एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। बच्चा ये देखकर चिल्ला उठा आवाज सुन तुरंत मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लोगों के माने तो ये हत्या का मामला लग रहा है।

क्राइम सीन से कलेक्ट किए कई सैंपल 

शव की सूचना मिलते हू मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नाखां वाले बाग के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन से कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। पोस्टमॉर्टम में अगर हत्या बात सामने आती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola