Amritsar Honor Killing: पंजाब के अमृतसर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाली इस घटना में एक पिता ने अपनी ही सगी 16 वर्षीय पुत्री की पहले तो हत्या कर दी फिर आरोपी ने शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया। फिर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटी के चरित्र पर करता था शक
दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना ब्यास रोड पर स्थित टांगरा के गांव मुच्छल की है। पिता अपनी पुत्री के चरित्र पर शक करता था। इसके लिए वह कई बार उसे टोक भी चुक था। इस बीच बेटी दो दिनों से घर से लापता थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
घर लौटते ही पिता ने बोल दिया हमला
इस बीच बृहस्तपतिवार दोपहर को दो दिन से लापता बेटी अचानक ही घर लौट आई। वहीं, पहले से नाराज पिता ने देखते ही तेजधार हथियार से बेटी का कत्ल कर दिया और शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांध कर पूरे गांव में घुमाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत है। डर ग्रामीओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बाल पकड़कर घर से निकाला बाहर फिर की हत्या
जान गंवाने वाली लड़की की मां के अनुसार, दो दिन घर से गायब रहने के बाद जैसे ही वह घर लौटी तो उसके पति ने बाल पकड़ कर लड़की को घसीटा और बाहर ले गया। इस दौरान उन्हें कोई जानकारी नहीं लगी। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुच्छल गांव के निहंग दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज किया गया है।
दादी बोली, पिता ने पोती को मार डाला
मृतका की दादी का कहना है कि उसकी पोती कहीं गई थी जब वापस आयी तो उसका उसके पिता ने कत्ल कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी पुलिस ने कब्ज़े में है आरोपी की तलाश में छापेमार शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
खुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
47 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
6 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines