Cousin Brother Attack on Sister with Axe, लुधियाना: लुधियाना के बाड़ेवाल रोड पर स्थित एक क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी चचेरी बहन की धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है, और उसके बाद खुद की गर्दन भी काट ली। वहीं, परिवार वाले भी इस घटना से हैरान है। फिलहाल दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आसपास के लोग भी राकेश के अपनी चचेरी बहन पर किए इस हमले से स्तब्ध हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक किया जानलेवा हमला
परिवार वाले इस हमले के बाद कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। किसी को नहीं पता कि आखिर राकेश ने ऐसा क्यों किया? संध्या भी इस महले से बिल्कुल अचेत थी। हमले के समय संध्या अपने परिवार के साथ बैठी हुई थी, तभी अचनाक से गुस्साए राकेश ने कुल्हाड़ी से अपनी चचेरी बहन पर हमला शुरू कर दिया। परिवारों वालों ने राकेश को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन उसके दिमाग में मौत का तांडव सवार था, वो रूका नहीं। चचरी बहन संध्या को अधमरा के करने के बाद उसने तेजधार हथियार स्वयं की गर्दन पर भी चला दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के खून से घर का फर्श लाल हो गया। घायल अवस्था में ही पड़ोसियों द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने जताई पंजाब के हालात पर चिंता, बाद में डीजीपी ने कहा ‘Thank You’
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक दोनों की उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिक के बयानों के बाद ही कुछ कहा नहीं जा सकता है। आसपास के लोग इस हमले से डरे हुए हैं, उनका कहना वह इतना निर्दयी हो चुका था कि बहन चीख रही थी और वह लगातार मारता रहा, जब तक चीख शांत नहीं हो गई तब तक वह कुल्हाडी से वार करता ही रहा। पड़ोसी बताते हैं कि उसने हमला इतनी तेज गति से किया कि संध्या के समझने से पहले ही वह लहूलुहान हो चुकी थी। हथियारबंद होने के कारण पड़ोसी भी उसके नजदीक जाने से डर रहे थे। जब उसने खुद पर वार करके खुद को भी अधमरा कर लिया तब पड़ोसी दोनों के नजदीक गए, लेकिन तब तक दोनों के ही शरीर से काफी रक्त बह चुका था। पड़ोसियों की साहयता से ही दोनो को टेम्पो में डालकर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों की उपचाराधीन हैं।
बहन रुचिका ने की थी रोकने की कोशिश
राकेश के हमले के दौरान संध्या की बहन रुचिका ने अपनी बहन को हमले से बचाने की कोशिश की थी, लेकिन राकेश ने वार इतनी तेज गति से किया कि संध्या जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गया था। रूचिका चाहकर भी अपनी बहन को बचा नहीं पाई।
क्या बोल चौकी इंजार्ज
रघुनाथ इन्कलेव के चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, दोनों के ही होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों के बयान के बाद ही जांच आगे बढ़ गई।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
19 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines