हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Coronavirus: राजधानी में रोजाना आ रहे कोरोना के 3-4 नए केस, दिल्ली सरकार ने बनाया प्लान

Coronavirus Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। कोविड के नए केसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Coronavirus Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अगर कोविड-19 के मामले ऐसे ही आते रहे तो नए साल के सेलिब्रेशन पर पानी फिर सकता है। अबतक कोरोना की चपेट में कई राज्य आ चुके हैं। अगर देश की राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो यहां रोजाना 3-4 नए केस सामने आ रहे हैं। कोविड केसों की रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में प्रतिदिन कोरोना वायरस के 3 से 4 नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने कोविड के बढ़ रहे केसों के खिलाफ लड़ाई और उस पर कंट्रोल पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संभावित संकट को लेकर केंद्र सरकार के साथ भी एक मीटिंग हुई। इस बैठक में केंद्र ने बताया कि दक्षिणी राज्यों जैसे कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस

विज्ञापन

https://twitter.com/Bnglrweatherman/status/1739486213244137713

दिल्ली के अस्पतालों में कराई जा रही मॉक ड्रिल

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में की जा रही कोरोना जांच में रोज औसतन तीन से चार नए केस सामने आ रहे हैं, जोकि एक फीसदी से भी कम है। इसे देखते हुए अस्पतालों में मॉक ड्रिल और सारी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फिर से कोरोना के केस क्यों बढ़ रहे हैं। इसके लिए इन्फ्लूएंजा और सांस संबंधित बीमारियों पर निगरानी रखने और जिले स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

गोवा में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले मिले

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 628 नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 4,054 हो गई। उन्होंने बताया कि लक्जमबर्ग में अगस्त के महीने में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस सामने आया था। अबतक भारत में नए वैरिएंट के कुल 63 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 34 केस सिर्फ गोवा में मिले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola