Coronavirus Update: भारत में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस, पिछले 24 घंटे में मिले 628 नए मामले

Corona virus update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 628 नए मामले सामने आए है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4000 के पार पहुंच गई है।

coronavirus update india

Coronavirus cases in India: भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना

Coronavirus cases in India: भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को कोविड-19 के 628 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई है। कोविड-19 के मामलों में यह वृद्धि सब-वैरिएंट JN.1 के बढ़ते प्रसार के बीच हुई है।

विज्ञापन

कोरोना के 4054 सक्रिय मामले

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को किए गए अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4054 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। रविवार को यह संख्या 3742 थी। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और मास्क का उपयोग करने की अपील की है।

केरल में कोरोना से एक शख्स की मौत

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को केरल से एक शख्स की मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 33 हजार 334 हो गई। केरल में ही कोविड सब-वैरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया था।

विज्ञापन

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में भारत में कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं। केंद्र और राज्यों ने सब-वैरिएंट JN.1 को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया दिया है। यह वायरस तेजी से एक राज्य से दूसरे राज्य में फैल रहा है।

विज्ञापन

विदेशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले

विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ रहे हैं। इसमें सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ