पंजाब सरकार का कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद किए गए रेगुलर 

punjab news, bhagwant mann, punjab aap

भगवंत मान

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट/कच्चे टीचरों की 10 साल पुरानी मांग पूरी करते हुए गुरुवार को उन्हें रेगुलर कर दिया है। CM पंजाब भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रोग्राम में करीब 12710 कच्चे टीचरों की सेवाएं स्थायी (रेगुलर) की हैं।

CM मान ने कहा कि शेष 150-200 कच्चे टीचरों को भी रेगुलर किया जाएगा

सीएम ने सर्विस प्रोवाइडर/टीचरों को रेगुलर नौकरी के नियुक्ति पत्र भी दिए। इस दौरान CM मान ने कहा कि शेष 150-200 कच्चे टीचरों को भी रेगुलर किया जाएगा। लेकिन थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीचरों को दी जाती रही 3-6 हजार रुपए तनख्वाह उनसे मजाक से कम नहीं था।

Advertisment

अफसरों ने कई प्रकार की जजमेंट की रूकावट बताई

सीएम ने आगे कहा कि टीचरों के हक मांगने पर उन पर लाठीचार्ज किया जाता रहा। लेकिन पुरानी सरकारों ने उनकी कोई सुध नहीं ली। CM मान ने कहा कि जब उन्होंने टीचरों को पक्का करने का विचार किया तो अफसरों ने कई प्रकार की जजमेंट की रूकावट बताई। फिर अध्यापकों के दस साल की सर्विस पर विचार किया तो कई टीचरों के अल्पकाल के ब्रेक की अड़चन को अगली समय सीमा को जोड़ कर दूर करना पड़ा।

58 वर्ष की आयु तक कोई परेशानी नहीं होगी

CM पंजाब भगवंत मान ने कहा कि अब तक कच्चे घरों का रिवाज भी खत्म हो चुका है लेकिन टीचर कच्चे ही हैं। कहा कि आज से टीचरों के मुंह से कच्चा शब्द हट गया है और 58 वर्ष की आयु तक कोई परेशानी नहीं होगी।

AAP सरकार का साथ देने की बात कही

CM मान द्वारा नौकरी रेगुलर करने से कई महिला टीचर भावुक हो गई। वह भावुक होते हुए मुख्यमंत्री मान के गले लगी और सदैव AAP सरकार का साथ देने की बात कही। साथ ही भगवंत मान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि वह जब कभी भी वोट डालेंगी तो उनकी सरकार को ही डालेंगी।

विज्ञापन

टीचरों को अब यह मिलेगा लाभ 

  • सभी प्रकार के पेड अवकाश।
  • CM मान ने कहा कहा कि रेगुलर किए गए टीचर 58 वर्ष तक की आयु तक चिंतामुक्त।
  • प्रति वर्ष 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि।
  • महिला टीचरों को मातृत्व पेड अवकाश।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ