CM Mann Foundation Stone Cattle Feed Plant: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को राजपुरा में स्थापित हो रहे कैटल फीड प्लांट के नींव का पत्थर रखा है। इस दौरान सीएम मान का स्वागत रिवायती अंदाज में गले में कैंठा पहना किया गया। इस दौरान राजपुरा में पंजाबी सभ्याचारिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया।
138 करोड़ का प्रोजेक्ट
जानकारी के अनुसार, राजपुरा में ये कैटल फीड प्लांट नीदरलैंड की होलेंड कंपनी द्वारा स्थापित किया जा रहा हैं। जिसकी लागत 138 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पंजाब में नीदरलैंड की कंपनी की तरफ से ये एक बड़ा निवेश है। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि नीदरलैंड की कंपनी का पंजाब में ये निवेश बता रहा है कि पंजाब टीम की मेहनत रंग ला रही है। राजपुरा में लगे इस प्लांट के जरिए पंजाब के सैंकड़ों रोजगार पैदा होंगे। साथ ही इस प्लांट में पशुओं को दिया जाने वाले फीड तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वो हमारे ऊपर जादू- टोना करती थी, हमारी शादी नहीं हो रही थी… इसलिए मार डाला, आरोपी पोते का कबूलनामा
सीएम मान और नीदरलैंड के राजदूत की मीटिंग
बता दें कि, शनिवार की शाम को सीएम मान और नीदरलैंड के राजदूत मैरीसा गेराड्ज़ ने मुख्यमंत्री अवास पर मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद ही इस बात की घोषणा हुई थी कि कैटल फीड प्लांट की नींव का पहला पत्थर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 1 अक्टूबर रखा जाएगा। सीएम मान और राजदूत के बीच काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ था।
पंजाब पर कंपनियों का विकास
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में निवेश करके नीदरलैंड के उद्यमियों को भी बहुत फ़ायदा होगा। पंजाब एक औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेज़ी से उभर रहा है। सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब में आपसी-भाईचारे, औद्योगिक शांति और औद्योगिक विकास के लिए काफी बेहतरीन माहौल है। इसके अलावा उद्योग के सर्वांगीण विकास, खुशहाली और तरक्की को बढ़ावा दे रहा है। इस प्लांट के स्थापित होने से राज्य में कई नए रोजगार पैदा होंगे।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines