---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab में हड़ताली PCS अफसरों को CM भगवंत मान की चेतावनी, नौकरी पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

नरेन्द्र नन्दन, चंडीगढ़: पंजाब सरकार भ्रष्टाचारियों का समर्थन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से हड़ताली पीसीएस अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर वे काम पर नहीं लौटे, तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले […]

---विज्ञापन---

नरेन्द्र नन्दन, चंडीगढ़: पंजाब सरकार भ्रष्टाचारियों का समर्थन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से हड़ताली पीसीएस अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर वे काम पर नहीं लौटे, तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले लुधियाना शहर के पीसीएस अधिकारी आरटीए नरेंद्र सिंह धालीवाल को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सभी पीसीएस अधिकारी इकट्ठे हो गए थे और इसके बाद सभी हड़ताल पर चले गए थे। कहा जा रहा है कि हड़ताल पर जाने के बाद जनता के काम नहीं हो रहे थे जिसकी शिकायतें लगातार मुख्यमंत्री दफ्तर को पहुंच रही थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िएपंजाब में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश में सामान्य माहौल खराब हो गया है

---विज्ञापन---

भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऑर्डर पेस्ट करते हुए लिखा, “भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह मंत्री हो संत्री हो या उनका कोई सगा संबंधी जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।”

शिकायतों के बाद CM मान ने दी चेतावनी

जनता द्वारा लगातार काम ना होने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री पंजाब ने पीसीएस अधिकारियों पर एक्शन लेने का मन बना लिया है। मान ने लुधियाना के पीसीएस अधिकारी आरटीए नरेंद्र धालीवाल का समर्थन कर रहे पीसीएस लॉबी को आज दोपहर 2:00 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने का फरमान जारी कर दिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएPM मोदी बोले- विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका अहम 

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री पंजाब के इस फरमान के बाद पंजाब के पीसीएस अफसर लॉबी ने भी अगली रणनीति बनाने के लिए एक दूसरे से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 11, 2023 12:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola