Bharat Jodo Yatra: पंजाब में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश में सामान्य माहौल खराब हो गया है

Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र पर एक ताजा हमला करते हुए कहा कि देश में जातियों और भाषाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से देश में सामान्य माहौल खराब हो गया है। राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण के दौरान फतेहगढ़ साहिब में समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता ने कहा, “वे एक जाति को दूसरी जाति और एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश में सामान्य माहौल को बर्बाद कर दिया है।” उन्होंने कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत, बेरोजगारी, महंगाई और हिंसा से लड़ना और प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है।

राहुल ने कहा, “हमने महसूस किया कि देश को प्यार, एकता और भाईचारे का एक अलग रास्ता दिखाने की जरूरत है। यही हमें यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करता है। हम आपके बीच रहेंगे और अगले 10 दिनों में आपसे बातचीत करेंगे।”

गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब पर टेका मत्था

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। बता दें कि यात्रा 19 जनवरी को अपने अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले आठ दिनों में पंजाब के कई हिस्सों को कवर करेगी।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करते हुए पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने के साथ ही अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया।

सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल के तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ