गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में पंजाब सरकार करेगी बढ़ोतरी, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी पूरी जानकारी

Finance Minister Harpal Cheema: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी, जिससे गन्ने का रेट 391 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था।

Finance Minister Harpal Cheema

Finance Minister Harpal Cheema

Finance Minister Harpal Cheema: पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। यह घोषणा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने की है। यह फैसला किसानों की लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए लिया गया है। चीमा बुधवार को भारतीय सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में और बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। यह फैसला किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

इस फैसले से पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसान संतुष्ट नहीं थे और वह अधिक बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। तब मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि पंजाब में 11 रुपये को अच्छा शगुन माना जाता है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को यह तोहफा देने का फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ