हफ्ते में 2 दिन जालंधर से चलेगी पंजाब की सरकार, CM भगवंत मान ने बताई वजह

CM Bhagwant Mann Big Announcement: पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों जालंधर (पश्चिम) उपचुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है।

CM Bhagwant Mann Big Announcement
विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Big Announcement: पंजाब में इन दिनों जालंधर (पश्चिम) उपचुनाव को लेकर पार्टियों की तैयारियां काफी तेज हो गई है। वहीं, इस चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसाच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत ने ले ली। इसके लिए वह अपने परिवार के साथ एक महीने के लिए जालंधर शिफ्ट हो गए है। हाल ही में सीएम मान ने इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ खास बैठक भी की है। इस बैठक में उन्होंने बताया कि हफ्ते में दो दिन राज्य सरकार का काम जालंधर से किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम भगवंत मान ने बुलाई बैठक

सीएम भगवंत मान ने सबसे पहले जालंधर के एक होटल में पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम मान ने सभी को उपचुनाव के लिए खास निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही सीएम मान ने एक रिसॉर्ट में जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के लगभग 400 बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा सीएम मान ने डेरा बाबा परगट नाथ और नकोदर में एक दूसरे डेरे का भी दौरा किया।

उपचुनाव की तैयारियां

इन बैठकों में सीएम मान ने बताया कि वह जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर नए किराए के घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। इस लिए हफ्ते में दो दिन राज्य सरकार का काम जालंधर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह यह सिर्फ चुनाव के लिए आए है, बल्कि वह जालंधर के लोगों को करीब से जानने के लिए आए हैं। वहीं सूत्रों की माने तो सीएम ने बताया कि वह लोगों की सुविधा के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ