Punjab Governor Gulab Chand Kataria In Amritsar: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज शनिवार अमृतसर पहुंचे। ये उनका पहला अमृतसर दौरा है, जहां सीएम भगवंत मान भी उनके साथ-साथ मौजूद हैं। गवर्नर कटारिया के साथ उनकी पत्नी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ में हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। वहीं, सीएम मान ने साफ कहा कि वे किसी भी राजनीतिक बात का जवाब नहीं देंगे।
सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल पंजाब की नई नियुक्ति हुई है। इसलिए वे परिवार के साथ यहां नतमस्तक होने आए हैं। परमात्मा समरत बख्शे कि हम जो हमारे अधिकार क्षेत्र के अधीन लोगों के विकास के लिए काम करें। वहीं, सीएम ने साफ किया कि आज वे किसी भी राजनीतिक बात का जवाब नहीं देंगे। अगर पूछोगे, तो भी नहीं बोलेंगे। गौरतलब है कि सोमवार से गवर्नर कटारिया की तरफ से बुलाया गया पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। गवर्नर कटारिया की तरफ से बुलाया गया ये पहला मानसून सत्र है।
जिसके बाद गवर्नर ने कहा कि वे पंजाब का राज्यपाल बनकर आए हैं। ये एक ऐसी जमीन है, जिस कारण, गुरुओं के बलिदान के कारण, भारत की ये संस्कृति आज तक अपने पास सुरक्षित है। यहां आकर माथा टेकने का हर किसी का दिल करता है और आज वे यहां पहुंचे हैं। परमात्मा आशीर्वाद दे कि वे पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए कार्य कर सकूं। देश व पंजाब में अमन शांति बनी रहे। देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा चंडीगढ़ स्थित बेअंत सिंह स्मारक में सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया।
31 जुलाई को संभाला था पदभार
पंजाब गवर्नर कटारिया ने इसी साल 31 जुलाई को पदभार संभाला था। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से भविष्य के संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था, ये टाइम बताएगा। इसके बाद गवर्नर कटारिया की तरफ से अलग-अलग विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक पर भी काफी बवाल हुआ था।
पहला कार्यक्रम हुआ था रद्द
गवर्नर कटारिया 31 जुलाई को पदभार संभालने के बाद पहले भी गोल्डन टेंपल आना चाहते थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। अब जब पहला सत्र शुरू होने वाला है, तो गवर्नर कटारिया ने फिर से अमृतसर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ अमृतसर पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में महिलाओं के लिए लगेंगे जॉब स्किल कैंप, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी डिटेल्स
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines