---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब में महिलाओं के लिए लगेंगे जॉब स्किल कैंप, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी डिटेल्स

Job Skill Camps For Women: पंजाब सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सभी वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य भर में महिलाओं के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Job Skill Camps For Women: प्रदेश के लिए लगातार पंजाब की मान सरकार विकास कार्यों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और अनेक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी जिलों में जॉब स्किल कैंप शुरू किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा 10 सितंबर को जिला मुक्तसर साहिब में पहले कैंप की शुरुआत की जाएगी।

इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने को विशेष प्राथमिकता दे रही है और ये हुनर विकास कैंप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ जरूरी कदम हैं।

---विज्ञापन---

महिलाओं का होगा विकास

उन्होंने बताया कि ये कैंप रोजगार सृजन, कौशल विकास और ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का मोटिव महिलाओं को उनकी रोजगार क्षमता और
एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाने और नौकरी पाने में सहायता के लिए जरूरी कौशल, ज्ञान और संसाधनों से सुसज्जित करना है। डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य रोजगार में लिंग आधारित असमानताओं को समाप्त करना, आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में महिलाओं के कौशल को विकसित करने के लिए उन्हें सहायता प्रदान करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है ताकि उनके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम के समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

सभी वर्गों का सामाजिक विकास

कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास ध्यान केंद्रित करते हुए सभी सामाजिक वर्गों की भलाई के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य भर में महिलाओं के ओवरऑल विकास के लिए अलग-अलग पहलें लागू की जा रही हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  स्वर्ण मंदिर पहुंची विनेश फोगाट, मत्था टेक मांगा शक्ति और साहस का आशीर्वाद

First published on: Aug 31, 2024 01:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola