Education Minister Harjot Singh Bains In Mega PTM: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का भी काम कर रही है। इसी के तहत पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्टेट लेवल सरकारी स्कूलों के थर्ड पैरेंट्स टीचर मीटिंग की।
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समितियां और अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर स्कूल शिक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस मेगा पीटीएम का मकसद शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जानकारियों को साझा कराना था। यह मिशन जारी रहेगा।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रगति के बारे में एक-दूसरे के साथ फीडबैक शेयर किए। बच्चे स्कूल में क्या करते हैं और स्कूल के बाद उसकी गतिविधियां क्या होती हैं, इस बारे में मंथन किया गया। इसका मकसद शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जानकारियों को साझा करना था।
रंगला पंजाब का चल रहा काम
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाना है। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में हुई परीक्षाओं का परिणाम भी इस बैठक में अभिभावकों के साथ साझा किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार और क्रांतिकारी बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पंजाब में मिशन मेगा पीटीएम
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभिभावकों से मेगा पीटीएम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इसमें हिस्सा लेकर वे भी शिक्षा क्रांति का गवाह बनें। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी राज्य के किसी न किसी सरकारी स्कूल में इस मेगा पीटीएम में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड, क्लास रूम, लैब्स, ग्राउंड, ट्रांसपोर्ट सेवा, स्कूल ऑफ एमिनेंस और विद्यार्थियों की वर्दी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले एक्शन मोड में पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, नकली मिठाई को लेकर दुकानदारों को दी ये चेतावनी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
4 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
12 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
21 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines