चंडीगढ़ के पॉश इलाके के घर में फेंका हैंड ग्रेनेड; पुलिस ने सील किया शहर; हमले के पीछे ये गैंगस्टर

Chandigarh Hand Grenade Attack: चंडीगढ़ में एक घर के ऊपर हैंड ग्रेनेड अटैक हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि दो लोगों का हाथ ब्लास्ट के पीछे हो सकता है। हमले में घर में काफी नुकसान हुआ है। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Chandigarh crime news

Chandigarh Crime News: हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के पॉश इलाके में एक घर के ऊपर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 के घर में बाहर से किसी ने हैंड ग्रेनेड फेंका है। विस्फोट के कारण कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन घर के शीशे टूट गए हैं। बताया जा रहा है कि हाउस नंबर-575 पर हमला किया गया है। एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें घर के शीशे टूटे दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासियां का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वारदात को 3 हमलावरों ने अंजाम दिया है। वे ऑटो में सवार होकर आए थे, जो हैंड ग्रेनेड फेंकने के बाद फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस कोठी पर हमला हुआ, वह एक रिटायर्ड अधिकारी की है। पुलिस को टेरर एंगल का शक है। जहां ग्रेनेड गिरा, वहां 7-8 इंच का गड्ढा हो गया है। धमाके की सूचना के बाद शहर में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। डीजीपी सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे हैं। आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप सिंह के अलावा बड़े अधिकारियों ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन

जांच के लिए पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा है। बताया जा रहा है कि जांच के लिए NIA की टीम भी पहुंच गई है। जिस समय परिवार पर हमला हुआ, परिजन घर के अंदर थे। पुलिस गैंगस्टर एंगल से भी जांच कर रही है। दो आरोपियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है।

पूरा इलाका सील, गमले टूटे

चंडीगढ़ पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। वारदात के पीछे क्या वजह है? अभी खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार की किसी से रंजिश तो नहीं? इस एंगल से भी जांच हो रही है। सबसे पहले परिवार ने 112 पर फोन कर हमले की जानकारी दी थी। घर के गमले टूटे मिले हैं। शीशों में दरार आ गई हैं। पुलिस इस घर में रह चुके किरायेदारों की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ