SI को मिलने बुलाया, देखते ही कर दिया काम तमाम; प्यार में पागल सिपाही ने क्यों रची प्रेमी के कत्ल की साजिश?

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश में लव ट्रायंगल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पहले मामले में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। आपको विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।

Madhya Pradesh crime news

Rajgarh Crime News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही ने जो किया, उसको जानकर एक बार पुलिस के पैरों तले से जमीन निकल गई। महिला सिपाही का किसी से अफेयर चल रहा था। लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो महिला ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद महिला सिपाही की जिंदगी में एक सब इंस्पेक्टर आया। लेकिन अचानक उसका पूर्व प्रेमी से मेलजोल हो गया। जिसके बाद दोनों ने एसआई को रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया। हत्या कार से कुचलकर की गई।

विज्ञापन

30 मीटर तक घसीटा

मृतक को 30 मीटर तक घसीटा गया। जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा और एएसपी आलोक शर्मा ने मौके से सबूत जुटाए। घायल एसआई को दुकानदारों की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में घायल की मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिरायु अस्पताल भेजा गया था। व्यावरा शहर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मर्डर किया गया। दीपांकर गौतम बाइक से देहात थाने जा रहा था।

विज्ञापन

फुंदा मार्केट पेट्रोल पंप के सामने पल्लवी सोलंकी ने कार से उसे टक्कर मार दी। आरोपी महिला सिपाही की तैनाती पचोर थाने में थी। कार में महिला का प्रेमी करण ठाकुर भी मौजूद था। जिसके बाद दोनों ने देहात थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पल्लवी और करण के बीच अफेयर चल रहा था। लेकिन झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद पल्लवी दीपांकर के नजदीक आ गई। जिसकी जानकारी मिलते ही करण पल्लवी के पास लौट आया। दोनों में समझौता हो गया। बाद में दोनों ने दीपांकर के मर्डर की प्लानिंग की और उसे फोन कर बुला लिया। देखते ही कार से टक्कर मार दी। गिरते ही कार बैक कर कुचल दिया।

विज्ञापन

शादीशुदा था मृतक, की थी लव मैरिज

दीपांकर 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। टीचर की नौकरी भी मिली थी। लेकिन MP पुलिस ज्वाइन की थी। बाद में CISF में भी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। लेकिन ट्रेनिंग से वापस आ गए। अभी नियुक्ति सिटी थाने में थी। तभी रिश्वत के आरोप लगे। जिसके बाद लाइन हाजिर किया गया था। दीपांकर मूल रूप से शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दीपांकर गौतम ने ढाई साल पहले करैरा की रहने वाली पूनम से प्रेम विवाह किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ