Chandigarh Hand Grenade Attack: चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की एक कोठी में हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। उस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पसिया ने ले ली है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमले के बाद टूटे शीशे देखे जा सकते हैं।
इस हमले को लेकर कहा जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर पंजाब के रिटायर SP थे। वो आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच कर चुके हैं। साल 2023 में भी पूर्व एसपी पर अटैक करने का प्लान बनाया गाया है। जिसके लिए कोठी की रेकी भी की गई थी।
किसने किया हमला?
इस हमले में एजेंसियों को इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और USA से खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया ने हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर ISI के इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली, पाकिस्तान में बैठे रिंदा और USA में बैठे हैप्पी पचिया ने चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड अटैक को अपने लोकल स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिया है।
पुलिस के पास 2023 की FIR की कॉपी मौजूद है, जिसमें साफ लिखा है की USA में मौजूद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया ने पूर्व एसपी की हत्या की प्लानिंग की थी। साल 2023 में इस खुलासे के बाद पूर्व SP ने चंडीगढ़ के इस घर को छोड़ दिया था।
शूटर्स और उनके हैंडलर्स को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पूर्व एसपी साल 2023 में ही अपनी ये कोठी छोड़ दी थी। हमलावरों को यही जानकारी थी कि इस कोठी में अब भी पूर्व एसपी रह रहे हैं। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के अलावा सेंट्रल एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
13 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
19 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines