चंडीगढ़ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर घोषित किए गए ‘iPhone लंगर’ कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह आयोजन 22 सितंबर को होना था. अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों को iPhone बांटने की घोषणा की थी. प्रशासन ने संभावित भीड़ और उससे पैदा होने वाले सुरक्षा जोखिम को देखते हुए कार्यक्रम रोकने के निर्देश दिए हैं.
iPhone 17 मुफ्त में बांटने का किया था ऐलान
राकेश त्रेहान ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया था कि वह iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल लोगों को ‘प्रसाद’ के तौर पर बाटेंगे. बाद में कार्यक्रम के तरीके में बदलाव की बात सामने आई. उन्होंने कहा था कि ‘जय माता दी’ बोलने वाले लोगों के बीच ऑनलाइन लकी ड्रॉ के जरिए फोन दिए जाएंगे. इसके बावजूद प्रशासन ने आशंका जताई कि इस घोषणा के कारण बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा हो सकते हैं और भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है.
पुलिस ने रोका आयोजन
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने पुलिस को आयोजन रोकने के निर्देश दिए हैं. उनका कहना है कि ऐसे आयोजन में अनियंत्रित भीड़ जुटने की संभावना रहती है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. प्रशासन ने आयोजक को सुझाव दिया है कि यदि वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो वृद्धाश्रम, अनाथालय या दूसरे सेवा कार्यों में संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सुझाव का कार्यक्रम की अनुमति से कोई संबंध नहीं है और प्रस्तावित ‘iPhone लंगर’ को मंजूरी नहीं दी गई है.
चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा, आयोजक की ओर से इस तरह के सार्वजनिक आयोजन के लिए पुलिस या प्रशासन से कोई औपचारिक अनुमति नहीं मांगी गई थी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद आयोजक को सूचित किया जा रहा है कि इसे आयोजित करने की अनुमति नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति ऐसा सार्वजनिक जमावड़ा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधों का सीधा उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें- पंजाब में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर; पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल
पहले भी ‘पेट्रोल लंगर’ पर उठे थे सवाल
राकेश त्रेहान इससे पहले भी ‘पेट्रोल लंगर’ को लेकर चर्चा में आए थे. उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति बनी थी और बारिश के बीच आयोजन को संभालना मुश्किल हो गया था. बाद में कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था. इसी पुराने अनुभव को देखते हुए प्रशासन ने नए आयोजन को लेकर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है.
आईफोन बांटने के तरीके में भी हुआ बदलाव
शुरुआती घोषणा में त्रेहान ने खुद मौजूद रहकर लोगों को आईफोन देने की बात कही थी. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कार्यक्रम का तरीका बदलने की जानकारी दी. उनके मुताबिक, ‘जय माता दी’ बोलने वाले लोगों के बीच लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और चयनित लोगों को आईफोन ऑनलाइन भेजे जाएंगे.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
2 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
22 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
23 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines