चंडीगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 18 साल के लड़के ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, जोकि चंडीगढ़ पुलिस में एक हेड कॉन्स्टेबल थे. वो पुलिस हेडक्वार्टर की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात नितिन सिंह शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए. उनके सिर पर गोली लगी थी. एक दिन पहले उनकी अपने 18 साल के बेटे अरमान से बहस हुई थी, क्योंकि वो कह रहे थे कि गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए उसे 21 साल का होने का इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में पत्नी समेत 4 की हत्या करने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को बना लिया था बंधक
मां को भी मारने की कोशिश
घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है और आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि अरमान ने अपनी मां का गला पकड़कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की. हालांकि, वो जैसे-तैसे बच निकलीं और छत पर भागकर पड़ोसियों को इस घटना के बारे में बताया. पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि अरमान ने ये नाटक करने की कोशिश की थी कि उसके घर में कोई घुस गया था. शुरुआती जांच के मुताबिक, अरमान अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए अपने माता-पिता पर प्रेशर डाल रहा था. उसके पिता का कहना था कि वो 21 साल का होने तक इंतजार कर ले, जो भारत में पुरुषों के लिए शादी की कानूनी उम्र है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारी सुदेश कुमार ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “गुरुवार शाम को अरमान की अपने माता-पिता से बहस हुई. वो एक लड़की से शादी करना चाहता था और तुरंत शादी करना चाहता था. लेकिन उसके माता-पिता का कहना था कि वो 21 साल का होने के बाद ही शादी कर सकता है.” उन्होंने कहा, “अरमान अपने माता-पिता पर लड़की को घर लाने का दबाव डाल रहा था, जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया. उसने अपनी अलग-अलग जरूरतों और शादी करने के लिए माता-पिता से करीब 10 लाख रुपयों की भी मांग की थी.” पुलिस के मुताबिक अरमान को अपने पिता की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines