News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अमृतसर: रोड रेज में जेल से बाहर आने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कॉन्ग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) इन दिनों बड़ी मानसिक वेदना से गुजर रहे हैं। जब से उन्हें पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Dr. Navjot Kaur Sidhu) को कैंसर हो जाने का पता चला है, वह साये की तरह उनके साथ रह रहे हैं। यहां तक कि उनकी अपने हाथों से पत्नी को खाना खिलाने की तस्वीरें भी बड़ी भावुक कर देने वाली हैं।
बता दें कि 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा पूरी होने ही वाली थी, लेकिन इस खुशी को महसूस कर पाना सिद्धू के लिए बड़ा मुश्किल हो गया। अप्रैल में जिस वक्त वह जेल में थे तो उस वक्त उनकी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Dr. Navjot Kaur Sidhu) को लेफ्ट ब्रेस्ट में स्टेज 2 कार्सिनोमा कैंसर हो गया था. इसका पता चलने पर उन्होंने रेडिकल मास्टक्टोमी करवाई थी और कैंसर को पूरी तरह से हटा दिया गया था।
इस दुखदायी खबर के बाद जेल में ही गमज़दा रहने लग गए कॉन्ग्रेस नेता नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) बाहर आने के बाद से साये की तरह अपनी हमसफर के साथ रहते हैं। अब तक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Dr. Navjot Kaur Sidhu) की पांच कीमोथैरेपी हो चुकी हैं। इसी बीच सिद्धू ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक भावुक पोस्ट के साथ तस्वीरें भी शेयर की है। तस्वीरों में सिद्धू अपनी पत्नी को अपने हाथ से खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
<
The wounds have healed but the mental scars of this ordeal will remain. Fifth chemo underway…. finding a good vein went all in vain for sometime and then Dr. Rupinder’s expertise came handy….. She refused to move her arm so spoon fed her….
Keeping in view massive vascular… pic.twitter.com/y4EF9OHWUj
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) August 9, 2023
>
सिद्धू ने पोस्ट में लिखा है, ‘घाव तो भर गए हैं लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि 5वां कीमो चल रहा है, कुछ समय के लिए अच्छी नस ढूंढना व्यर्थ चला गया और फिर डॉ. रूपिंदर की विशेषज्ञता काम आई। उसने अपना हाथ हिलाने से मना कर दिया इसलिए खुद चम्मच से खाना खिलाया… आखिरी कीमो के Reaction को ध्यान में रखते हुए.. भीषण गर्मी के कारण उसे मनाली ले जाने का समय आ गया है’।
आपको बता दें कि इस मुश्किल घड़ी में सिद्धू अक्सर अपनी पत्नी के साथ अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए नजर आ रहे है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।